विडियो:-युवती से मारपीट कर मोबाइल छीन कर भागे युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

Crime
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 3 अप्रैल। युवती से मारपीट करने के बाद मोबाइल छीन कर भागे युवक के खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामना आया है। युवती के पुलिस को सूचना देने के बाद जब पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की तो घटना का पता चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाने के साथ जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवेरे करीब साढ़े आठ बजे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जनपद की रहने वाली तथा वर्तमान में हरिद्वार के जमालपुर स्थित राम वाटिका निवासी एक युवती ने रानीपुर कोतवाली अंतर्गत गैस प्लांट चौकी पहुंचकर सूचना दी कि उसके गांव का ही रहने वाले सुजेश ने जमालपुर चौक के पास उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देता हुए फोन छीनकर ले गया है। युवती ने बताया कि सुजेश के पास पिस्टल भी है।

युवती से सुजेश का नंबर लेकर लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिसकर्मी इंडियन बाटलिंग प्लांट बहादराबाद की बाउंड्री वॉल के पास पीछे खाली मैदान में पहुंचे तो पाया कि उसने पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, रानीपुर कोतवाली प्रभारी, गैस प्लांट चौकी प्रभारी मौके पर पहुुुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सभी एंगल से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *