विडियो:-प्री कमांडों ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


प्रशिक्षण कार्यक्रम से मानसिक रूप से सशक्त बनते हैं बच्चे-अमित कुमार चौधरी
हरिद्वार, 6 अप्रैल। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट द्वारा दो दिवसीय प्री कमांडो ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। फॉरेस्ट नेचर कैम्प पीली पड़ाव में आयोजित प्री कमांड़ो ट्रेनिंग कैंप 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया। शिविर के समापन पर बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि बच्चों में शारीरिक क्षमता, आत्मरक्षा कौशल और अनुशासन का विकास करने के लिए आयोजित किए गए प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को कमांडो शैली की बेसिक ट्रेनिंग, फिटनेस ड्रिल, टीमवर्क तथा कठिन परिस्थितियों में कार्य करने की व्यावहारिक तकनीकों का अभ्यास कराया गया।

अमित कुमार चौधरी ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे मानसिक रूप से सशक्त बनते हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक वातावरण में आयोजित कैंप के दौरान बच्चों को एडवेंचर गतिविधियों के साथ प्रकृति के करीब आने का भी अवसर मिला। आशिहारा टीम के सदस्य संदीप पाठक, और श्वेता चौधरी ने प्रशिक्षण शिविर के आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *