बच्चे की सकुशल वापसी पर कप्तान अजय सिंह का जताया आभार, मुख्यमंत्री से पुरस्कृत करने की उठाई मांग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार:-अपहरणकर्ताओं के चंगुल से 7 माह के बच्चों को सकुशल बरामद करने पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के सुनील अरोड़ा ने कप्तान अजय सिंह एवं उनकी पुलिस टीम का आभार जताया। सुनील अरोड़ा ने कहा कि एसएसपी अजय सिंह अपराध पर अंकुश लगाने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। पुलिस के प्रति आम नागरिकों का विश्वास बड़ा है। अगवा बच्चे को मात्र 24 घंटे में पुलिस कप्तान अजय सिंह के कुशल नेतृत्व क्षमता की बदौलत ही बच्चे को मां की गोद मिल सकी।

पुलिस की जितनी भी प्रशंसा की जाए उतना कम है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि इससे पूर्व भी दो बच्चों की सकुशल वापसी हुई थी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एसएसपी अजय सिंह एवं पुलिस टीम को पुरस्कृत किए जाने की मांग की। जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार व संरक्षक मंडल के अनिल कुमार कुमार ने हर्ष जताते हुए कहा कि मां से बिछड़े बच्चे को मिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। एसएसपी अजय सिंह अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर हैं। गरीब असहाय निर्धन परिवार एवं भिक्षावृत्ति कर अपने बच्चे का पालन कर रही मां को न्याय दिलाना बेहतर कानून व्यवस्था का उदाहरण है।

जिला महामंत्री राम अरोड़ा व प्रदीप कालरा ने कहा कि आजादी के दिन मां को जो खुशी पुलिस ने दी वह स्वागत योग्य है। पुलिस कप्तान अजय सिंह एवं उनकी टीम की जितनी भी सराहना की जाए उतना कम है। ऐसे अधिकारियों का मनोबल बढ़ाना चाहिए। उत्तरांचल पंजाबी महासभा उनका तहे दिल से आभार जताती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *