प्रथम ऑल इंडिया ओपन हरिद्वार क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट संपन्न

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 अप्रैल। उत्कर्ष स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित प्रथम ऑल इंडिया ओपन हरिद्वार क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट का समापन हो गया। टूर्नामेंट में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू, पंजाब तथा दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में फिडे मास्टर रामप्रकाश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओपन वर्ग में 6 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओपन वर्ग में सक्षम दर्शन एवं सुमित ग्रोवर ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में मास्टर हरिओम शर्मा ने 5 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा अंडर-12 बालक वर्ग में सूर्यांश कुक्सल विजेता रहे।

अंडर-15 बालक वर्ग में अभिराज चिलाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 बालक वर्ग में उदय धीमान विजेता बने। बेस्ट महिला वर्ग में प्रकृति मनोद्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। बेस्ट अनरेटेड वर्ग में स्पर्श कुमार विजेता रहे। मुख्य अतिथि सौरव सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। उत्कर्ष स्पोर्ट्स फेडरेशन के चेयरपर्सन डा.मुकुल बेंजवाल एवं सचिव राहुल बत्रा ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आगे भी उच्चस्तरीय शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान देहरादून व अन्य कई स्थानों से आए वरिष्ठ शतरंत खिलाड़ी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *