हरिद्वार, 21 मई। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मोहल्ला कड़च्छ अंबेडकर भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, राजबीर चौहान, एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तीरथ पाल रवि ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व राजीव गांधी की आधुनिक भारत की सोच, सूचना तकनीकी और युवा सशक्तिकरण की नीति ने देश को आगे बढ़ाया।
राजीव चौधरी, रविश भटीजा, मकबूल कुरैशी एवं सुनीता सिंह ने कहा कि स्व.राजीव गांधी के सशक्त, समृद्ध, और आधुनिक भारत के सपनों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। मनोज जाटव, राजेंद्र श्रीवास्तव, वेदपाल तेज़ियांन, मोहन राणा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने भारत में दूरसंचार और आईटी क्रांति की नींव रखने का कार्य किया। पार्षद सुनील सिंह, सुहेल कुरैशी, सुरेंद्र ठाकुर, चौ.बलजीत सिंह ने कहा कि स्व.राजीव गांधी ने पंचायती राज को लागू करने का कार्य किया। इस अवसर रामयश सिंह, संजय सैनी, गौरव चौहान, आरबीएल वर्मा, मनोज सैनी, सत्यपाल शास्त्री, सौरव सैनी, राजेश चौहान, अशोक धींगान, सतीश दुबे, हाज़ी रफ़ी खान, इकबाल काज़मी, डा.मेहरबान, बृजेश कुमार, राशिद सलमानी, बॉबी, पूर्णचंद, अवधेश कुमार, शहजाद अली, नितिन शर्मा, सुखलाल, मारकंडे, वेदांश कुलश्रेष्ठ, आकाश बिरला, जयराज सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।


