विडियो:-संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग ने किया चारधाम यात्रीयों की संख्या निर्धारित करने का विरोध

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की
हरिद्वार, 8 अप्रैल। संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग ने चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित किए जाने के फैसले का विरोध करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में होटल व्यवसायी और ट्रैवल एजेंसी संचालक शामिल हुए और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

पर्यटन कारोबारियों ने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित करने के फैसले से उनके व्यवसाय पर सीधा असर पड़ रहा है और हजारों लोगों की आजीविका खतरे में है। चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रीयों की संख्या में भी गिरावट आ रही है। इसलिए श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित करने के निर्णय पर सरकार पुर्नविचार करे।

यदि फैसला नहीं बदला गया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। आरोप लगाया कि वे पिछले दो वर्षों से लगातार प्रशासन को ज्ञापन सौंपते आ रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस दौरान देवेंद्र सिंह, रकम सिंह, सतीश कुमार, विपिन सैनी, चंद्रकांत कोठारी, शमीम, कुलवीर सिंह, सिमरनजीत सिंह, साजिद, इरफान, जॉनी, युसूफ, कर्मवीर सिंह, अनिल, वसीम, मुबारक, राघव, मांगेराम, बंटी भाटिया, विजय शुक्ला, अरविंद खनेजा, चेतन, इकबाल सिंह, हरीश भाटिया, निर्मल सिंह, संजय शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, पुष्पप्रीत तनेजा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *