हरिद्वार साउंड एंड स्टेज लाइट एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित

Haridwar News
Spread the love


नवीन कुमार बजरंग अध्यक्ष व राकेश चुने गए महामंत्री
हरिद्वार, 12 अपै्रल। हरिद्वार साउंड एंड स्टेज लाइट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। एसोसिएशन के विस्तार और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा लेकर आयोजित बैठक के दौरान वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव में नवीन कुमार बजरंग अध्यक्ष और राकेश महामंत्री, अनिल पाल व बालकिशन संरक्षक, शुभम पाल उपाध्यक्ष, हरीश कुमार कोषाध्यक्ष, शिवम सचिव, आज़म मंत्री, मोनू स्वागत मंत्री चुने गए। नवनियुक्त अध्यक्ष नवीन कुमार बजरंग ने कहा कि एसोसिएशन सभी सदस्यों के हितों की रक्षा और साउंड एवं लाइट व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। इस दौरान एसोसिएशन के कई सदस्य उपस्थित रहे।