भविष्य की दिशा तय नहीं करते परीक्षा परिणाम-नेहा जोशी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
छात्र-छात्राओं से की बोर्ड परीक्षा परिणाम को शांत मन से देखने की अपील
हरिद्वार, 24 मार्च। द इम्पैक्ट ज़ोन की संस्थापिका सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी ने कहा कि परीक्षा परिणाम आपके वर्तमान प्रदर्शन का संकेत है। लेकिन यह भविष्य की दिशा तय नहीं करते हैं। शनिवार को घोषित होने जा रहे उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10 और 12 के परिणामों को लेकर छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए नेहा जोशी ने कहा कि अपने परिणाम को शांत मन से देखें। यह समय केवल अंकों का नहीं, बल्कि धैर्य और आत्मविश्वास की भी परीक्षा का है। परीक्षा परिणाम को अंतिम ना मानकर एक पड़ाव समझें। जहां से आगे बढ़ना है।

तुलना, दबाव और अपेक्षाएं अक्सर आत्मविश्वास को कमजोर करती हैं। इसलिए खुद को दूसरों से नहीं, अपने लक्ष्य से जोड़ें। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल अंक पर्याप्त नहीं हैं। बल्कि आपकी समझ, कौशल और आत्मविश्वास ही आपको आगे बढ़ाते हैं। आने वाले समय में हर जगह आपकी पहचान आपके व्यक्तित्व और तैयारी से होगी, न कि केवल आपके परिणाम से। हमेशा याद रखें कि नंबर आपको परिभाषित नहीं करते, आपका प्रयास और आपका नजरिया आपकी पहचान बनाते हैं। नेहा जोशी ने छात्र-छात्राओं के माता पिता से भी अपील की कि बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और दूसरों से उनकी तुलना न करें।

Leave a Reply