नन्दन कुमार बने वार्ड-1 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

Uncategorized
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 8 मई। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भूपतवाला में वार्ड 1 सप्तऋषि के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। महंत विवेकानंद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नन्दन कुमार को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार के होटल, धर्मशाला, आश्रम संचालक यात्रियों की घटती संख्यास के कारण चिंतित हैं। लेकिन स्थानीय विधायक कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि हरिद्वार के व्यापार पर ध्यान देना चाहिए।

पार्षद हिमांशु गुप्ता और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि अनियोजित सीवर निर्माण कार्यों की वजह से स्थानीय लोगों को व तीर्थयात्रियों को सड़कों पर गड्ढों के कारण जाम लगने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में मुख्य रूप से ओम मलिक ,करन सिंह राणा, गौरव गोस्वामी, रितेश पांडेय, गोविंद पाण्डेय, मोहित अरियाल, मनोहर शर्मा, भरत यादव, विनय तिवारी, रमन शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply