विडियो:- गिरने की कगार पर जटवाड़ा पुल की दीवार

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 10 नवम्बर। ज्वालापुर स्थित जटवाड़ा पुल घाट की दीवार गिरने की कगार पर हैं। घाट की सीढ़ियां जर्जर हो चुकी हैं। फर्श भी क्षतिग्रस्त हो गया है। चूहों द्वारा जगह-जगह खोद दिए जाने के कारण घाट की दीवारें कभी भी गिर सकती हैं। कघाट पर लोगों का आना जाना रहता है। ऐसे में खतरे का अंदेशा हर समय बना हुआ है। लोग लंबे समय से घाट के पुनर्निमाण की मांग कर रहे हैं। कुंभ मेला कार्यो में भी घाट का निर्माण नहीं कराए जाने से लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय निवासी अश्वनी शर्मा ने बताया कि रोजाना बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान और घाट पर बने मंदिर में पूजा करने के लिए आते हैं। घाट पर पहुंचने के लिए बनी सीढ़ियों, दीवार और फर्श को चूहों ने बुरी तरह खोद दिया है। जर्जर होकर एक ओर झूक चुकी चुकी दीवार के गिरने का खतरा हर समय बना रहता है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि घाट की सीढ़ियों पर टाइल्स लगाने का काम किया जा रहा है।

लेकिन केवल टाइल्स लगाने से काम नहीं चलने वाला है। शासन प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए और घाट की सीढ़ियों और दीवारों का भी निर्माण कराना चाहिए। जनप्रतिनिधियों को भी इस और ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply