एसडीआईएमटी में रंगारंग फेयरवेल पार्टी: जीवांशी बनीं मिस फेयरवेल, बादल राठी चुने गए मिस्टर फेयरवेल”

Haridwar News
Spread the love


तनवीर

एसडीआईएमटी में किया फेयरवेल पार्टी का आयोजन

जीवांश मिस फेयरवेल एवं बादल राठी चुने गए मिस्टर फेयरवेल

हरिद्वार, 8 मई। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने फेयरवेल पार्टी का आयोजन कर अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदायी। इस दौरान जीवांशी मिस फेयरवेल एवं बादल राठी मिस्टर फेयरवेल चुने गए। संस्थान की निदेशक डा.जयलक्ष्मी एवं अन्य अध्यापको ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम का कोर्डिनेशन दिव्या राजपूत एवं विकास अग्रवाल ने किया। पायल, हर्षिता, नेहा, खुशी, शीव, नैना ने विशेष सहयोग किया एवं एंकरिंग टीया और शालिनी ने की। विभिन्न प्रतियोगिताओं सोलो रैम्प वॉक, सोलो डांस, ड्यूट डांस एवं पूछे गए सवालों के आधार पर जूरी ने मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल का चयन किया।

संस्थान की निदेशक डा.जयलक्ष्मी ने विदाई लेने वाले विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अशोक कुमार गोतम, डीन एकेडमिक्स अंजुम सिद्दकी, ऋचा ओहरी, पंकज चौधरी, अनुराग गुप्ता, वर्षा रानी, दिलखुश कुमार, सुधांषु जगता, वैशाली चौहान, आशीष कुमार, कशीश धीमान, उमेश कुमार, धरणीधर वाग्ले, देवेन्द्र सिंह रावत, ज्योति राजपूत आदि ने भी विद्यार्थियों को आर्शीवाद दिया।

Leave a Reply