हरिद्वार, 8 मई। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल हुए और हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं की आसान पहंुच, निकासी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मालवीय द्वीप, संजय पुल, सुभाष घाट का भ्रमण कर पुलों का सुरक्षा आडिट करने के निर्देश दिए तथा अधिकारियों के साथ प्रवेश मार्ग, निकासी मार्ग पर होने वाली सम्भावित समस्याओं पर विचार विमर्श किया।
इस दौरान गंगा सभा पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक यातायात बिपेंद्र सिंह, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी एवं यातायात निरीक्षक मौजूद रहे।


