तीन शराब तस्कर दबोचे

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 13 मईं ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल कोतवाली पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से देशी शराब के 61 पाउच बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों विशाल चोटाला पुत्र धीरज निवासी विल्केश्वर रोड ब्रह्मपुरी निकट मेला हास्पिटल, ओमप्रकाश पुत्र स्व.दीपचंद निवासी पहाडी बाजार कनखल व नारायण झा पुत्र स्व.गोल्डन झा निवासी 10 नम्बर ठोकर नीलधारा बैरागी कैम्प कनखल के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया है।

Leave a Reply