हरिद्वार, 13 मई। कांग्रेस कार्यकताओं की महत्वपूर्ण बैठक मायापुर स्थित यूनियन भवन में आयोजित की गयी। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाना ही कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था की स्थिति और विकास कार्यों में हो रही अनदेखी से आम जनता परेशान है।
ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर लोगों की आवाज बनना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर कांग्रेस जनता के बीच मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत समस्याओं को लेकर लोगों में नाराजगी है, जिसे कांग्रेस जनआंदोलन के माध्यम से उठाएगी।
पूर्व विधायक रामयश सिंह और एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पहुंचना होगा। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह चौहान और महेश प्रताप राणा ने कहा कि युवा और आम जनता भाजपा सरकार की नीतियों से निराश हैं और कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। पार्षद हिमांशु गुप्ता और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएंगे और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेंगे। अनिल भास्कर और यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आमजन की आवाज रही है और आगे भी जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महानगर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मुद्दों, महंगाई और सुरक्षा के सवाल पर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में करतार सिंह खारी, पार्षद महावीर वशिष्ठ, सुनील कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा, तुषार कपिल, विक्रम शाह, तरुण व्यास, अरुण राघव, अंजु द्विवेदी, ममता सिंह, दीपक पांडेय, नवीन सेंस, ऋषभ वशिष्ठ, शुभम जोशी, करन सिंह राणा, वीरेंद्र श्रमिक, उज्जवल वालिया, धनीराम शर्मा, नंदन कुमार, योगेश त्यागी, मोहित अरियाल, रितेश पांडेय, डुंगर सिंह, नमन अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, विजय प्रजापति, मार्कण्डेय सिंह, विकास सिंह, ब्रहमचंद, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, इदरीस मंसूरी, अकरम अंसारी, हिमांशु राजपूत, मनीष गुप्ता, आशीष प्रधान, विक्रम शाह, बीएस तेजियान, सीपी सिंह, सतेंद्र वर्मा, अरूण चौहान, मुन्ना मास्टर, सोनू शर्मा, सुनील प्रजापति, ऋषभ अरोड़ा, संजय आनंद, रणवीर शर्मा व आशु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


