कुंभ मेला एसएसपी ने किया घुड़सवार पुलिस लाइन का निरीक्षण

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 17 मई। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बैरागी कैंप स्थित घुड़सवार पुलिस लाईन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा एसआई विक्रम सिंह से कुंभ मेला अवधि में अन्य राज्यों से आने वाले घुड़सवार पुलिस के जवान और अश्वों की आवश्यकता के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान एसएसपी आयुष अग्रवाल ने घुड़सवार पुलिस लाइन में जवानों की बैरक के लिए प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने बैरागी कैंप क्षेत्र में कुंभ मेले के दौरान स्थापित होने वाले अस्थाई थानों तथा सशस्त्र बलों के अस्थाई कैंप की भूमि का भी भ्रमण किया और भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसआई विक्रम सिंह, एडिशनल एसआई मनेंद्र कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply