पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने की उद्यमियों के साथ बैठक

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 25 मई। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र का विकास, रोजगार सृजन और बेहतर औद्योगिक वातावरण सरकार की प्राथमिकता है। उद्यमियों के निमंत्रण पर आयोजित बैठक में सहभागिता करते हुए पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि गत दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उद्यमियों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को लेकर भेंट के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

राजीव शर्मा ने कहा कि उद्योग जगत की समस्याओं का समाधान और निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करना सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उद्योगों से जुड़े प्रत्येक विषय को गंभीरता से उठाया जाएगा तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में रोहित भाटिया, अमित त्यागी, मनोज पुंडीर निखिल गोयल, देवेंद्र शर्मा, विनय शर्मा, अनित मिश्रा, ऋषभ अग्रवाल, वसु शर्मा, राकेश त्यागी, अशोक शर्मा, सी.एस. वर्मा, संजीव गुप्ता आदि ने भी अपने विचार एवं सुझाव रखे। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं, आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा एवं बेहतर औद्योगिक वातावरण को लेकर चर्चा की गयी।

Leave a Reply