Instagram कमेंट से शुरू हुआ गैंगवार, कनखल पुलिस ने दबोचे पिल्ला गैंग के 4 सदस्य

Crime
Spread the love

पुलिस ने दबोचे पिल्ला गैंग के चार सदस्य
हरिद्वार, 25 मई। पिल्ला गैंग पर लगातार कार्रवाई कर रही कोतवाली कनखल पुलिस ने एक नाबालिग सहित गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम पर कमेंट व क्षेत्र में वर्चस्व बनाने को लेकर मारपीट करते थे। गैंंग का नेटवर्क भूपतवाला से लकसर तक फैला हुआ है।

पुलिस अब तक गैग के 15 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। कनखल क्षेत्र में मारपीट व हुड़दंग की शिकायतों के दृष्टिगत कनखल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत द्वारा सादे वस्त्रों में विशेष पुलिस टीमें गठित कर जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड एवं गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग कराई जा रही है।

10 अप्रैल को कनखल निवासी कुलदीप द्वारा पुत्र के साथ मारपीट के संबंध में दर्ज कराए गए मुकद्मे की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने एक नाबालिग सहित सक्षम उर्फ सावन पुत्र मनोज कुमार निवासी विकास कालोनी पुराना रानीपुर मोड़, राजकुमार उर्फ जौंग पुत्र सोमपाल निवासी मोहल्ला मजरी निकट बुढ्ढी माता मंदिर, जमालपुर व नितिश कुमार उर्फ साजन उर्फ खबड़ा निवासी मोहल्ला सगरावाला गली नं.5 जगजीतपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नितिश कुमार उर्फ साजन उर्फ खबड़ा के विरुद्ध तहत पैसे मांगने एवं पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में भी मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसएसआई अनुज सिंह, एसआई प्रकाश चंद, एसआई गम्भीर सिंह तोमर, एसआई ललित मोहन अधिकारी, कांस्टेबल सतेंद्र रावत, उमेद सिंह, रघुबीर सिंह व प्रलव चौहान शामिल रहे।