हरिद्वार, 28 मई। भाजपा महिला मोर्चा की मध्य हरिद्वार मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गयी। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डा.प्रीति गुप्ता ने भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला प्रभारी संजीव चौधरी और मंडल अध्यक्ष तुशांक भट्ट से विचार विमर्श के बाद कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए उमा चौहान, निर्मल राजपूत, माला गिरी को मंडल उपाध्यक्ष, मनीषा वर्मा, रीना धीमान, रजनी सेनी, अनिता शर्मा और बिंदिया गोयल को मंडल महामंत्री तथा सीमा नामदेव, नीतू श्रीवास्तव, कमलेश शर्मा, रीना विश्नोई, ज्योति, प्रतीमा, नीलम सैनी, स्वीटी यादव और इसराना को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया।
नवनियुक्त कार्यकारिणी का कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कार्यालय पर स्वागत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डा.प्रीति गुप्ता ने कहा कि नई टीम मंडल में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुुंचाने और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


