पिक्लबाल टूर्नामेंट में हरिद्वार के मानविक चोपड़ा और विवेक ने हासिल किया प्रथम स्थान

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 28 मई। देहरादून स्थित दून स्टार एरेना में आयोजित पिक्लबॉल टूर्नामेंट में मेल्स डबल में हरिद्वार के मानविक चोपड़ा और विवेक कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। मानविक चोपड़ा और विवेक कुमार ने शानदार प्रदर्शन और तालमेल दिखाते हुए 15-13 से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। टूर्नामेंट में शामिल 16 टीम में मानविक चोपड़ा और विवेक कुमार ने प्रथम स्थान हासिल कर हरिद्वार का मान बढ़ाया।

मानविक और विवेक की जीत से हरिद्वार के खेल जगत में उत्साह है। खेल जगत से जुड़े लोग दोनों को बधाई दे रहे हैं। हरिद्वार पिक्लबॉल एंबीशन हूप्स क्लब के संस्थापक शिवम आहूजा, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के विशेष सदस्य महेश जोशी, मार्शल आर्ट गेम वुशु की सचिव आरती सैनी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply