विडियो:-आरोपी की रिमांड का इंतजार, पंजों की तलाश में जुटा वन विभाग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार फॉरेस्ट डिविजन के श्यामपुर रेंज में दो बाघों के शिकार के सनसनीखेज मामले में वन विभाग को अब मुख्य आरोपी आमिर हमजा की रिमांड मिलने का इंतजार है। इसके लिए कोर्ट में आवेदन भी दाखिल किया जा चुका है।
वन विभाग का कहना है कि आरोपी की रिमांड मिलने के बाद शिकार किए गए बाघों के पंजों की बरामदगी के लिए अभियान तेज किया जाएगा। विभाग ने यह भी दावा किया है कि जांच के दौरान शिकार में इस्तेमाल किया गया जहर और कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।


डीएफओ के अनुसार, खेती-बाड़ी में उपयोग होने वाले केमिकल का इस्तेमाल बाघों को जहर देने के लिए किया गया था। मामले में वन विभाग की लापरवाही सामने आने के बाद श्यामपुर रेंज के रेंजर, एक वन दरोगा और एक वन आरक्षी को सस्पेंड कर दिया गया है।

फिलहाल वन विभाग की टीम पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply