क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही प्राथमिकता: अनिरूद्ध भाटी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 13 मार्च। क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी के प्रस्ताव पर नगर निगम द्वारा वार्ड नं. 3 दुर्गानगर भूपतवाला में गलियों के निर्माण व मरम्मत कार्य का शुभारम्भ हुआ।
पार्षद अनिरूद्ध भाटी के संयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी विजय जोशी व लक्ष्मी त्रिपाठी ने शिवशक्ति आश्रम वाली गली का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। वहीं रोशनलाल तनेजा, सुखपाल शर्मा, एस.डी. चमोली व भाजपा मण्डल अध्यक्ष तरूण नैयर ने संयुक्त रूप से शेर गली के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।
इस अवसर पर भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही मेरी प्राथमिकता है। वार्ड में शौचालय, गलियों का निर्माण, टूटी स्लैबों की स्थापना व मरम्मत का कार्य प्रारम्भ करवाया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों की मूलभूत समस्याओं का निदान होगा। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि क्षेत्र में अस्पताल निर्माण कार्य जोरों-शोरों से चल रहा है। साथ ही डिग्री काॅलेज निर्माण कार्य का भी उनका प्रस्ताव मंजूर हो गया है तथा नक्शे की कार्रवाई एचआरडीए में गतिशील है। क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक के प्रयासों से वार्ड में अस्पताल के साथ-साथ राजकीय महाविद्यालय का कार्य भी शीघ्र ही प्रारम्भ होगा।
वरिष्ठ समाजसेवी विजय जोशी व लक्ष्मी त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने अपनी कर्मठता व कार्यशैली से क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं। आज यह वार्ड सड़क, शौचालय व सीवर, पानी की व्यवस्था में हरिद्वार के अग्रणीय वार्ड में शुमार हो रहा है।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष तरूण नैयर ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं के साथ-साथ भाजपा के पार्षदगण भी अपने-अपने क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी श्रृंखला में वार्ड नं. 3 के पार्षद अनिरूद्ध भाटी के प्रयासों से क्षेत्र में निरन्तर विकास कार्य सम्पन्न हो रहे हैं।
भाजपा वार्ड अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि समूचे वार्ड में क्षतिग्रस्त सीवर चैम्बरों की मरम्मत करवाकर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। पार्षद अनिरूद्ध भाटी की सक्रियता से विगत 4 वर्षों में वार्ड को संवारने का कार्य हुआ है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा वार्ड अध्यक्ष नीरज शर्मा, बूथ अध्यक्ष प्रमोद पाल, पार्षद प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, लक्ष्मीप्रसाद त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुखेन्द्र तोमर, हेमराज शर्मा, रूपेश शर्मा, आदित्य यादव, सतीश पाल, रामदयाल यादव, मनोहर लाल अरोड़ा, जगदीश यादव, इन्दर कपूर, रमन यादव, रमाकांत शर्मा, नाथीराम प्रजापति, राघव ठाकुर, गोपी सैनी, रवि पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, पंकज जोशी, सूरज, सतीश यादव, नवीन पाहवा, ओमकार प्रजापति, प्रवीन, विक्की प्रजापति, शंकुतला शर्मा, कमलेश शर्मा, कविता सकलानी, उपमा शर्मा, रजनी तनेजा, नीलम नेगी, लक्ष्मी राणा, प्रदीप मिश्रा, विशाल गौड़, भूरी बाबू, हरीश साहनी, हंसराज आहूजा, गगन यादव, देवेन्द्र सैनी, अमित शर्मा, सुमित शर्मा, जितेन्द्र यादव, कन्हैया भसीन समेत सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *