वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने भेल के जीएम एचआर को सौंपा ज्ञापन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 29 मई। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने भेल के जीएम एचआर संतोष कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि आठ सूत्रीय ज्ञापन में मुख्य चिकित्सालय भेल आने जाने के लिए ई रिक्शाओ का संचालन शुरू करने, सेवानिवृत्त और सेवारत कर्मचारियों की समस्याओं की सुनवाई और समाधान के लिए सप्ताह में एक दिन का समय निश्चित करने, चिकित्सालय में दवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, एडहोक पर नियुक्त चिकित्कों को नियमित करने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, ठेकेदार द्वारा कार्यरत कर्मचारियों को दिए जाने वाले ब्रेक का समय एक माह के स्थान पर 15 दिन करने, 75 वर्ष से अधिक आयु के रोगियों का रजिस्ट्रेशन खिड़की पर करने तथा तथा परामर्श के लिए समय निश्चित करने, मुख्य चिकित्सालय की कैंटीन में चाय और खाने की गुणवत्ता सुधारने तथा वर्ष 2007 से पहले सेवानिवृत कर्मचारियों को दस हजार रूपए वार्षिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गयी है।

चौधरी चरण सिंह ने बताया कि जीएम एचआर ने जल्द ही ई रिक्शा का संचालन शुरू करने, कैंटीन की गुणवत्ता सुधारने तथा अस्पताल में विशेषज्ञों की चिकित्सकों की नियुक्ति सहित सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। देते हुए बताया है कि जल्द ही 12 विशेषज्ञ चिकित्कों की नियुक्ति की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में चौधरी चरण सिंह के अलावा संगठन के उपाध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता, महामंत्री बाबूलाल सुमन, सदस्य सुभाष ग्रोवर व रामकुमार शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply