तेज आंधी में गिरे बिजली के खंबे और पेड़

Haridwar News
Spread the love

विशेष संवाददाता सचिन गुप्ता
हरिद्वार, 30 मई। शनिवार दोपहर बाद आयी तेज आंधी के चलते जगजीतपुर के राजविहार फेस-2 में बिजली के दो खंभे और एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़ गए। सड़क पर बिजली के खंबे और पेड़ गिरने से काफी समय तक यातायात बाधित रहा। पूरे इलाके में बिजली भी गुल हो गयी। बिजली के तार आसपास की गलियों में फैल गए। जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

जिस मार्ग पर बिजली के खंबे और पेड़ गिरने की घटना हुई है। उस मार्ग पर दिन भर कालोनी वासियों और वाहनों चालकों की आवाजाही रहती है। गनीमत रही कि तेज हवाएं चलने के दौरान लोग अपने घरों में थे। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। क्षेत्र निवासियों का कहना है कि हवा का दबाव इतना तेज था कि विशाल पेड़ व सीमेंट से बने बिजली के खंबे सहन नही कर पाए और उखड़ गए।

Leave a Reply