हरिद्वार, 31 मई। कंुभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कुंभ मेले में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब की ओर से वाले वाहनों के लिए चिन्हित पार्किंग स्थल चिन्मय डिग्री कॉलेज मैदान और होटल विनायक के सामने की खाली भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने कुंभ मेला अपर पुलिस अधीक्षक जोधराम जोशी, सीओ ट्रैफिक बिपेंद्र सिंह को पार्किंग स्थलों में मूलभूत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्थानीय व्यक्तियों के सुझाव को शामिल करते हुए सुदृढ़ यातायात कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि मेला अवधि के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यक्तियों की सुविधा के लिए सुव्यवस्थित यातायात प्लान तैयार किया जा रहा है।


