श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया

Haridwar News
Spread the love

नौशाद खान


हरिद्वार, 16 जून। ज्वालापुर स्थित बंधन पैलेस में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के दौरान श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराते हुए कथा व्यास आदित्य गोस्वामी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन व श्रवण सदैव पुण्यदायी है। गंगा तट पर आयोजित कथा कर श्रवण करने से समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं और परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। जन्म जन्मांतर के पुण्यों का उदय होने पर कथा श्रवण का अवसर प्राप्त होता है। इसलिए इस अवंसर को कभी गंवाना नहीं चाहिए।

कथा का शुभारंभ राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। नरेश बंसल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान का अथाह भण्डार है। सभी को कथा श्रवण अवश्य करना चाहिए। कथा यजमान मणीकांत चौहान, कर्ण चौहान, रेणुका चौहान, योगेंद्र पाल चौहान, गोपीचंद चौहान, पूर्व मण्डी समिति अध्यक्ष सरिता चौहान, एडवाकेट राजेश चौहान, किशन बंसल ने व्यास पीठ का पूजन कर कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर रोहताश चौहान, सचान चौहान, शुभम राम चौहान, राजन मेहता आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।