सीएमओ से मिला इएमए का प्रतिनिधिमंडल, सील किए गए इलेक्ट्रोहोम्योपैथी क्लीनिक को खोलने की मांग की

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 3 जून। इएमए के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह से मिलकर राजा गार्डन जगजीतपुर में सील किए गए इएच प्रेक्टिशनर रमेशचंद्र जालान के क्लीनिक को तत्काल खोलने का अनुरोध किया। प्रतिनिधि मंडल ने इलेक्ट्रोहोम्योपैथी की वस्तु स्थिति एवं राज्य सरकार द्वारा प्रेक्टिस के संदर्भ में जारी शासनादेश से अवगत कराते हुए कहा कि तथ्यों व जानकारी न होने के कारण एसीएमओ द्वारा इएच क्लीनिक को सील कर दिया गया है। जिसे तत्काल खोला जाए। इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने सीएमओ से फोन पर वार्ता कर अवगत कराया कि इएच चिकित्सक के खिलाफ की गयी सीलिंग की कार्यवाही राज्य एवं केन्द्र सरकार के शासनादेश की अवहेलना तथा उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय के आदेश की अवमानना के दायरे में आता है। डा.चौहान ने यह भी कहा कि इलेक्ट्रोहोम्योपैथी एक स्वतंत्र चिकित्सा पद्धति है और इसके चिकित्सक सीएमओ के अधिकार क्षेत्र की परिधि मे नहीं आते हैं। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री डा.एमटी अंसारी, जिला प्रभारी डा.अमर पाल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष डा.आदेश शर्मा, सचिव डा.अशोक कुशवाहा, उपाध्यक्ष डा.विक्रम सिंह चौहान, डा.राकेश कुमार, डा.रमेशचंद्र जालान शामिल रहे।

Leave a Reply