हरिद्वार, 26 जून। बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर गांजा बरामद किया है। आरोपी के कब्जे से 3 किलो 946 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने पुलिस को नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में कस्बा चौकी प्रभारी एसआई विकास रावत ने सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल शाह आलम व पीआरडी अमजद के साथ पुराना पावर हाउस क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कुर्बान पुत्र जाकिर निवासी बेडपुर थाना कलियर को गांजे समेत दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट केे तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।


