पुलिस ने किया चार महिलाओं को गिरफ्तार

Crime Haridwar News
Spread the love


आने जाने वालों को अपनी और आकर्षित करने को लेकर मारपीट कर रही थी महिलाएं
हरिद्वार, 27 जून। आपस में मारपीट कर रही चार महिलाओं को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आने जाने वाले व्यक्तियों को अपनी और आकर्षित करने को लेकर महिलाओं के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गयी थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मायापुर चौकी प्रभारी एसआई ऋषिकान्त पटवाल सहयोगी पुलिसकर्मियों महिला अपर उपनिरीक्षक हेमलता पाण्डेय, महिला कांस्टेबल मुन्नी राणा, होमगार्ड प्रीति व कांस्टेबल सचिन के साथ रेलवे रोड़ पर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था बनाने मेें जुटे थे।

इसी दौरान रेलवे स्टेशन गेट के सामने चार महिलाओं को आपस में गाली गलौच व मारपीट करते देख पुलिस टीम ने जानकारी की तो पता चला कि महिलाएं आने जाने वाले व्यक्तियो को अपनी तरफ आकर्षित करने को लेकर एक दूसरे के साथ झगड़ रही थी। पुलिस ने चारों महिलाओं को हिरासत में कानूनी कार्रवाई करते हुए शांति भंग के आरोपों में चालान कर दिया।

Leave a Reply