जहर देकर बीमार पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 28 जून। बीमार पत्नी को जहर देकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की बीमारी से तंग आकर पति ने जहर देकर हत्या करने जैसा खौफनाक कदम उठाया था। फरवरी में ग्राम मरगूबपुर निवासी मोहम्मद अनीश बहादराबाद कोतवाली पुलिस को प्रार्थना देकर बीमार चल रही बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए बहनोई अफजाल के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया था।

प्रार्थना पत्र में अनीश ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन को उसके पति अफजाल ने इलाज के बहाने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मुकद्मा दर्ज करने के विवेचना कर रहे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का बिसरा परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाल भेजा गया।

एसएसएल रिपोर्ट में मृतका की मृत्यु जहरीले पदार्थ के सेवन से होने और वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी पति की भूमिका स्पष्ट होने पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज करते मुखबिर की सूचना पर उसे बढेढ़ी राजपूताना हाईवे पुल शांतरशाह क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी की बीमारी से परेशान था और इसी कारण उसने उसे जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतारने जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम में एसआई करम सिंह, कांस्टेबल अरूण चमोली, विकास थापा शामिल रहे।

Leave a Reply