कावड़ यात्रा के लिए जारी किए गए महत्वपूर्ण निर्देश, अपील भी की गई

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 10 जुलाई। कावड़ यात्रा 2026 को सकुशल और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस की ओर से समस्त कांवड़ यात्रियों की मंगल यात्रा की कामना की। कांवड यात्रा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि कावड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी श्रद्धालुओं से पुलिस और प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

कावड़ यात्रा के लिए जारी किए गए महत्वपूर्ण निर्देश की अपील की गई है। कावड़ यात्रा के दौरान जुगाड़ वाहन और रेट्रो साइलेंसर वाले वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। पैदल जल लेकर जाने वाले शिव भक्तों की कांवड़ की ऊंचाई 6 फीट और कांवड़ झांकी की ऊंचाई 10 फीट से अधिक न रखें। ऊंची कांवड विद्युत लाइनों से टकराने जैसी दुर्घटनाओं से बचाव होगा। यात्रा के दौरान नुकीले भाले, त्रिशूल, तलवार अथवा अन्य किसी भी प्रकार के हथियार लाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।

भोले की नगरी में शराब एवं किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन या उनके प्रभाव में प्रवेश न करें। प्रत्येक कांवड़ यात्री अपने साथ वैध पहचान पत्र अवश्य रखें। कांवड यात्रा के दौरान बडी संख्या में श्रद्धालु रेलमार्ग से यात्रा करते हैं। चलती ट्रेन की छत या अन्य असुरक्षित स्थान पर यात्रा करना गलत है। ऐसा पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। यात्रा के दौरान आपसी विवाद, मारपीट या किसी भी प्रकार का तनाव उत्पन्न न करें। हरिद्वार पुलिस ने कांवड श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करें एवं पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें और कावड़ यात्रा को सुरक्षित, अनुशासित एवं सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाए

Leave a Reply