श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने किया पौधारोपण

Haridwar News
Spread the love


पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करें-अशोक अग्रवाल
हरिद्वार, 17 जुलाई। लोक पर्व हरेला के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया और सभी से पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने की अपील की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने कहा कि विकास और सुविधाओं के नाम पर वृक्षों के कटान से पर्यावरण गंभीर रूप से असंतुलित हो गया है। जिसके दुष्परिणाम ग्लोबल वार्मिंग के रूप में सामने आने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि असंतुलित हो चुके पर्यावरण के संरक्षण के लिए सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए और पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करनी चाहिए। अशोक अग्रवाल ने बताया कि हरेला के अवसर पर संस्था की और से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया है। संस्था के पदाधिकारी और सदस्य पौधों की नियमित रूप से देखभाल भी करेंगे। विनीत अग्रवाल एवं महावीर प्रसाद मित्तल ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना सभी का दायित्व है।

सभी के सहयोग से ही लगातार बिगड़ रहे पर्यावरण को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संस्था पर्यावरण जागरूकता अभियान भी शुरू करेगी। अभियान के माध्यम से लोगों को पौधे भेंटकर रोपण करने और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Leave a Reply