हरिद्वार, 25 जुलाई। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में रात्रि गश्त के दौरान हेडकांस्टेबल नरविन्दर सिंह व कांस्टेबल मुकेश राणा ने पथरी पावर हाउस के समीप आकाश पुत्र पिरमपाल निवासी खेड़ली को चाकू समेत दबोच लिया।


