हरिद्वार, 25 जुलाई। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के द्विवार्षिक आयोजन के अवसर पर एएनटीएफ टीम ने आनंदमयी सेवा सदन महिला इंटर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स को गुजरात स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
साथ ही सरदार पटेल की दूरदर्शिता, राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान तथा देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान एएनटीएफ के एसआई लखपति बुटौला, हेडकांस्टेबल रियाज, कांस्टेबल रंजीत सिंह एवं चांदनी ने छात्राओं को मानस पोर्टल के संबंध में भी जानकारी दी और नेतृत्व क्षमता, एकजुटता, कर्तव्यनिष्ठा तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।


