प्रत्येक नागरिक को उसके अधिकार ओर कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना ही भारतीय जागरूकता समिति का उद्देश्य-एडवोकेट ललित मिगलानी

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 9 अगस्त। भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मिगलानी ने बताया कि समिति वर्ष 2013 से लगातार जन-जागरूकता अभियान चला रही है। समिति का मुख्य उद्देश्य आम नागरिक को उसके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। इसी उद्देश्य से समिति द्वारा पिछले वर्षों में विभिन्न विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विधिक जागरूकता, नशे के दुष्प्रभाव, महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा तथा सामाजिक जिम्मेदारियों से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि समिति द्वारा अब तक लगभग 1300 जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने भाग लिया और जागरूकता अभियान को अपना सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा वर्तमान में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को गंभीरता से लेते हुए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है।

समिति का कहना है कि नशा केवल एक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से अपील भी की कि नशे से दूर रहें तथा अपने आसपास के अन्य युवाओं को भी नशे से बचाने में अपनी भूमिका निभाएं।