हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार 9 अगस्त। रविवार को कांवड़ यात्रा अपने अन्तिम चरण में प्रवेश कर गयी है। धर्मनगरी में चारों और आस्था का सैलाब उमड़ आया है। लंबी दूरी की पैदल यात्रा करने वाले शिवभक्तों के लौटने के बाद डाक कांवड़ और बाइक कांवड़ का दौर शुरू हो गया है। डाक कांवड़ वाहन निरंतर पहुंच रहे हैं। डाक कांवड़ वाहनों के लिए आरक्षित सभी पार्किंग स्थल पूरी तरह भर चुके हैं। हरकी पैड़ी से गंगा जल भरने के बाद डाक कांवड़िएं अपने गंतव्यों की और प्रस्थान कर रहे हैं।

भारी भीड़ को देखते हुए तमाम सरकारी विभागों के अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाएं चाकचौबंद की जा रही हैं। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महेश विशनोई ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कांवड़ यात्रा पटरी मार्ग पर शिवभक्तों की सुविधा के लिए शौचालय की सुविधा के साथ उनके नहाने के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है। भीषण गर्मी और लंबी यात्रा के बीच नहाने की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध होने से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है।

Leave a Reply