देश के गौरव, स्वाभिमान, एकता और वीरता का प्रतीक है तिरंगा-मदन कौशिक
हरिद्वार, 12 अगस्त। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री एवं शहर विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में आर्यनगर चैक से चंद्राचार्य चैक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता का संकल्प लिया और स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। 180 फुट लंबा तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए एनसीसी के छात्रों ने भारत माता के उदघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वाभिमान, एकता और वीरता का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। अब हमारा दायित्व है कि हम उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, विकास और राष्ट्र गौरव की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त बनाना है।
मेयर किरण जैसल ने प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगा हमारी शान है। तिरंगा यात्रा हर भारतीय के लिए गौरव है। उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी के पल को याद करते हुए इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश के प्राण न्यौछावर करने वाले सभी वीर बलिदानियों को नमन कर रहा है। युवाओं का उत्साह इस बात का प्रतीक है कि देश के अमर जवान आज भी हर भारतीय के दिल में बसते हैं।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिनव चैहान कार्यक्रम संयोजक लव शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, राजकुमार अरोड़ा, अन्नू कक्कड,़ सुभाषचंद्र, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी, तरुण नय्यर, अनिमेष शर्मा, तुषांक भट्ट, किशन बजाज, आशु चैधरी, विकास प्रधान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, देवेश ममगई, पारुल चैहान, करण वर्मा, निकुंज शर्मा, अंकित रघुवंशी, नवीन तेश्वर, सत्यनारायण शर्मा, मोनिका सैनी, निशा नोडियाल, राकेश नोडियाल, भोला शर्मा, सुमित लखेड़ा, अर्श नय्यर, कपिल बालियान, सूरज भारद्वाज, मुकुल भारद्वाज, लवी चैहान, उमेश पाठक, रेशु चैहान, हरजीत सिंह, मृदुल कौशिक, सुनील सेठी, सुरेश शर्मा, करण वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।


