बिल्केश्वर महादेव मंदिर में आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं श्रीमहंत डा.रविंद्रपुुरी महाराज

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 30 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुुरी महाराज ने कहा कि बिल्केश्वर महादेव मंदिर में आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंदिर में आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव को पाने के लिए माता पार्वती ने इसी स्थान पर कठोर तप किया था। तपस्या के दौरान माता पार्वती आहार के रूप में केवल विल्व वृक्ष के पत्तों का सेवन करती थी।

उनकी कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर महादेव शिव ने उन्हें अपनी अर्द्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया और बिल्केश्वर महादेव के रूप में विराजमान हुए। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि जो भक्त सच्चे मन से बिल्केश्वर महोदव मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती, स्वामी अनंतानंद, महंत राज गिरी, महंत सतीश वन, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी दिनेश दास, मेयर किरण जैसल, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, मेयर प्रतिनिधि सुभाषचंद, पार्षद राजेश शर्मा, भाजपा नेता आशु चौधरी, अनिल मिश्रा, भोला शर्मा, पंडित अधीर कौशिक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply