कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

Dehradun News Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 21 मई। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल के कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि देश को आईटी की सौगात देने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि स्वर्गीय राजी

गांधी भारत को दुनिया की सर्वोच्च तकनीक से परिपूर्ण देश के रूप में देखना चाहते थे। परंतु काल के क्रूर हाथों ने उन्हें असमय ही हमसे छीन लिया। पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व प्रदेश सचिव अनिल भास्कर ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के निर्माण का संकल्प स्वर्गीय राजीव गांधी ने कंप्यूटर प्रणाली लागू करके लिया। स्थानीय निकायों व पंचायतों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का श्रेय भी राजीव गांधी को जाता है। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चैधरी व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि देश को विकास के रास्ते पर ले जाने में स्व.राजीव गांधी का अहम योगदान रहा हैं। उनकी नीतियों पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। कनखल के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल व जिला महासचिव सपना सिंह ने कहा कि देश को आत्मनिर्भरता के रास्ते पर ले जाने में राजीव गंाधी ने अहम योगदान किया। पार्षद उदयवीर सिंह, पार्षद सुहैल कुरैशी, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा व युवाकांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष रविश भटिजा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा विकास योजनाओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान करने का जो कार्य स्वर्गीय राजीव गांधी ने किया है

वह युगों युगों तक याद किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव, दिनेश पुंडीर, पार्षद मेहरबान खान, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद तासीन अंसारी, प्रधान दिनेश वालिया, नवेज अंसारी, जासिद अंसारी, युवा कांग्रेस के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गौरव चैहान, राजेंद्र श्रीवास्तव, अशोक उपाध्याय, ई.अंकुर सैनी, रचित अग्रवाल, डा. वसीम सलमानी, हरद्वारी लाल, इरफान कुरैशी, बृजमोहन बर्थवाल, समर्थ अग्रवाल, अनिल कपूर, शांतनु चैधरी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *