भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने लिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से आशीर्वाद

Haridwar News
Spread the love


धर्मसत्ता के बिना अधूरी है राजसत्ता-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 3 सितम्बर। हरिद्वार आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने लाल सिंह आर्य को पगड़ी पहनाकर आशीर्वाद दिया और मां गंगा से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि धर्म सत्ता के बिना राजसत्ता अधूरी है।

धर्मसत्ता और राजसत्ता के समन्वय से ही जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि संत महापुरूषों का सम्मान करने वाले लाल सिंह आर्य राजनीति के साथ समाजसेवा में भी उल्लेखनीय योगदान कर रहे हैं और भाजपा की राष्ट्रीय टीम में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। लाल सिंह आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।

उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को मजबूत करने में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि संत महापुरूष सनातन धर्म संस्कृति के आधार स्तंभ हैं। संतों के सानिध्य में प्राप्त मार्गदर्शन से ही कल्याण होता है।

उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी के जनसेवा में योगदान से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विक्रम भुल्लर, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, पूर्व पार्षद विनीत जोली, भोला शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply