भाजपा कार्यकर्ताओं ने की स्वामी विवेकांनद की प्रतिमा की सफाई

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 19 सितम्बर। प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सप्ताह के तहत विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा एवं पार्क परिसर की साफ सफाई का कार्य किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय, जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह, जिला महामंत्री विकास तिवारी व आदेश सैनी मौजूद रहे। सुनील देवधर व अजय ने कहा कि पीएम मोदी ने समाज व देश की हमेशा से चिंता की है।  ईश्वर से कामना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य  एवं दीर्घायु प्रदान करें।

 ताकि वे देश व समाज की सेवा लंबे समय तक कर सकें। जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि  जिस विजन और सोच के साथ पीएम देश की सेवा में जुटे हैं।

उसी का परिणाम है कि पूरी दुनिया उनका लोहा मानती है। कोरोना महामारी के समय में जिस तरह से उन्होंने देश का  नेतृत्व किया।  वह अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने हमेशा गरीबों, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों  वह युवा वर्ग के लिए कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर हम सभी को 2 गज की दूरी, मास्क  एवं सैनिटाइजर  का उपयोग करते हुए  कोरोना  महामारी के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई को जीतना है। आपदा को अवसर में बदलना है और एक आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करना है।

देश का अवाम उनके इस संकल्प के साथ जुड़ा है। सेवा कार्यो के तहत भाजपा जिला कार्यालय पर दिव्यांग जनों को कृत्रिम उपकरण  छड़ी व चश्मे आदि भी वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष देशपाल रोड, जिला मंत्री आशु चैधरी, अनामिका शर्मा, प्रवेश, प्रिया, कार्यक्रम सहसंयोजक लव शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री सचिन गुज्जर, प्रतिभा चैहान, विनोद चैहान, बृजेश रोड, वीरेंद्र आर्य, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, वीरेंद्र तिवारी, राजकुमार एडवोकेट, तरुण नैयर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *