विडियो:-कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया शील इंस्टिट्यूट की रानीपुर शाखा का उद्घाटन

Haridwar News
Spread the love


युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है कंप्यूटर और तकनीकी शिक्षा-मदन कौशिक
हरिद्वार, 6 सितम्बर। शील इंस्टिट्यूट की रानीपुर शाखा का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। इंस्टिट्यूट द्वारा युवाओं को आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना करते कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और ऐसे संस्थान विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान भी कार्यक्रम में शामिल हुए और संस्थान में कोर्स कर रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते आदेश चौहान ने कहा कि युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना समय की आवश्यकता है और शील इंस्टिट्यूट इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने कहा कि आज के तकनीकी युग में कम्पयूटर शिक्षा सभी छात्रों के लिए जरूरी है। छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने में शील इंस्टीटयूट प्रमुख भूमिका निभा रहा है।

कांग्रेस नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल, व्यापारी नेता राजीव पाराशर, मृदुल कौशिक, क्षेत्रीय पार्षद विवेक भूषण विक्की, एससी आयोग के सदस्य मनोज गौतम ने शील इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा को नई शाखा के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और संस्थान की सफलता की कामना की। कार्यक्रम में गायक गोपाल भटनागर मधुर संगीत के साथ गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रवीण तिवारी, हिमांशु माहेश्वरी, गौरव सेठी, गगन शर्मा, रजत शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply