भाई के हत्यारों से बदला लेने की फिराक में था आरोपी, 2 पिस्टल और 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love

पिस्टल और कारतूस समेत संदिग्ध गिरफ्तार
32 बोर की दो पिस्टल और 10 कारतूस बरामद
भाई के हत्यारों से बदला लेने की फिराक में था आरोपी

हरिद्वार, 7 सितम्बर। नगर कोतवाली पुलिस ने पिस्टल और कारतूस समेत एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का इरादा जमानत पर छूटे भाई के हत्यारों से बदला लेने का था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्रैसवार्ता में जानकारी देते हुए एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस टीम दूधियाबंद क्षेत्र में चित्रकूट घाट के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पिठ्ठू बैग टांगे एक व्यक्ति पर शक होने पर तलाशी ली गयी तो बैग में 32 बोर की दो पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम बुडीना कला थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर उ.प्र.बताया। उसने बताया कि वर्ष 2010 में उसके बड़े भाई की हत्या कर दी गई थी। तब से वह हत्यारों को ठिकाने लगाने लिए मौके की तलाश में था।

गैंगवार के चलते अप्रैल 2026 से हरिद्वार में रह रहा था और एक आश्रम को लीज पर लेकर होटल के रूप में चला रहा था। इस बीच उसे खबर मिली कि उसके भाई के हत्यारे इस समय जेल से बाहर हैं हरिद्वार आ रहे हैं जिसके चलते उसने बदला लेने की पूरी तैयारी की थी। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट, एसआई खेमेंद्र गंगवार, हेडकांस्टेबल प्रदीप पंवार, गुलशन नेगी शामिल रहे। पत्रकारवार्ता के दौरान सीओ सिटी शिशुपाल सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply