वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने किया वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन

Haridwar News
Spread the love


समाज और देश की धरोहर हैं वरिष्ठजन-धर्मेद्र चौधरी
हरिद्वार, 5 अक्टूबर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर स्थानीय वयोवृद्ध प्रतिभाशाली सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। ज्वालापुर इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथी प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी ने वरिष्ठजनों श्याम सिंह तथा मूक बधिर रामबचन गुप्ता को अंग वस्त्र पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

जिन सदस्यों का जन्म दिन था। संगठन की और से उन्हें जन्म दिवस की बधाई देते हुुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, महामंत्री बाबूलाल सुमन तथा उपाध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता ने फूलमाला पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार में बुजुर्गों के अधिकार की आवाज सशक्त तरीके से उठा रहा है।

बुजुर्गो की लड़ाई लड़ने के साथ संगठन सामाजिक हितों के लिए भी बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वृद्धजन समाज और देश की धरोहर हैं। बुजुर्ग केवल परिवार के सदस्य ही नहीं बल्कि संस्कार और भावनात्मक शक्ति के सबसे बड़े स्रोत भी हैं। उनका आशीर्वाद घर में शांति प्रेम और सकारात्मकता लाता है। सभी को अपने बुजुर्गो की सेवा करनी चाहिए। चौधरी चरण सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा प्रतिवर्ष सम्मान समारोह का आयोजन कर वरिष्ठजनों के समाज के प्रति योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जाता है।

उपाध्यक्ष विद्यासागर ने संगठन द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसएन बत्रा, महेंद्र शर्मा, हरगुलाल सिंह, बीपी गुप्ता, ताराचंद, सीताराम, गिरधारी लाल, सुंदरलाल, रामसागर, सुभाषचंद्र, शिवचरण, जेएल आहुजा, एससीएस भास्कर, जितेंद्र अग्रवाल, सुभाष ग्रोवर, राधेश्याम शर्मा, मोतीलाल पाहवा, शिवबचन, उमेश्वर प्रसाद, जगराम सिंह, द्वारका़दास, भोपाल सिंह, संतराम, हरिओम सिंह, प्रेम भारद्वाज, बदन सिंह, एपी गौड, शीशपाल, एएस राणा, गुलाब राय, सतपाल चांदना, सोमपाल, सागर, अशोकपाल, हरदयाल अरोड़ा, हरीशचंद्र, डा.रमेशचंद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply