स्ट्रीट पोलों पर लगे अनियोजित वायर/केबल सात दिन में हटाएं: नगर निगम

Haridwar News
Spread the love

हरिद्वार :- सहायक नगर आयुक्त ने अवगत कराया है कि नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र में डिश, मोबाइल एवं ब्रॉडबैंड आदि सेवाएं प्रदान करने वाली विभिन्न फर्मों/कंपनियों द्वारा नगर निगम के स्ट्रीट पोलों पर बिना किसी पूर्व अनुमति के अनियोजित एवं अनियंत्रित तरीके से वायर/केबल लगाए गए हैं। इन अनियोजित वायर/केबल के कारण नगर निगम हरिद्वार की सुंदरता एवं शहर का स्वरूप प्रभावित हो रहा है।

नगर निगम हरिद्वार द्वारा डिश/केबल, मोबाइल एवं ब्रॉडबैंड आदि सेवाएं प्रदान करने वाली समस्त फर्मों/कंपनियों के संचालकों को सूचित किया गया है कि वे अपनी सेवाओं से संबंधित सभी प्रकार के अनियोजित एवं अनियंत्रित वायर/केबल को सूचना प्रकाशित होने के सात दिवस के भीतर नगर निगम क्षेत्र के स्ट्रीट पोलों से हटा लें।
सहायक नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित फर्मों/कंपनियों द्वारा अनियोजित एवं अनियंत्रित वायर/केबल नहीं हटाए जाने की स्थिति में नगर निगम हरिद्वार द्वारा अपने स्तर से उक्त वायर/केबल को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से संबंधित समस्त उत्तरदायित्व संबंधित फर्म/कंपनी के संचालक का होगा।

Leave a Reply