दूसरे दिन भी जारी रहा जल संस्थान के संविदा कर्मचारियों का धरना

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 15 अक्टूबर। उत्तराखंड जलसंस्थान गंगा शाखा मे सीवर योजनाओ में कार्यरत संविदा कर्मचारियो का संविदा श्रमिक संघ के बैनर तले आयोजित धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियो का कहना है कि लम्बित समस्याओे के समाधान के लिए संस्थान के अधिकारियो से कई दौर की वार्ता के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने पर मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ रहा है।

धरना स्थल पर कर्मचारियों की सभा की अध्यक्षता करते हुए संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि अक्टूबर 2024 से अक्टूबर 2026 तक के मंहगाई भत्ते का एक साथ पूरा भुगतान, 2025 और 2026 में 6 राष्ट्रीय पर्वाे पर अवकाश पर कार्य के बदले वेतन भुगतान तथा तीन कर्मचारियो के वेतन से अवैधानिक तरीके से फरवरी माह में की गयी 14000 की कटौती का पूर्ण भुगतान होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

संगठन महामंत्री इमरत सिंह ने कहा कि 18 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मे कार्यरत कर्मचारी राजेश कुमार की 58 वर्ष आयु पूरी होने पर उनके ईपीएफ व ईएसआई विभाग में जमा करनी बन्द कर दी गई। लेकिन कर्मचारी के वेतन से कटौती लगातार की जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी की रोकी गई सविधाए सुचारु की जाएं।

धरना देने वालों में संगठन मंत्री जयपाल सिंह, बसंत कुमार, मन्नो देवी, रश्मी देवी, सुमन देवी, रामकुमार, सुरेन्द्र कुमार, दीपक प्रधान, शुभम शर्मा, ललित कुमार, संजीव, आदित्य, रोबिन, आदेश, विरेंद्र पाल, देवेन्द्र, मुकेश, नरेंद्र कुमार, धर्मपाल सिंह, रविन्द्र, सन्नी, प्रमोद कुमार, राजू, बिट्टू, आशीष कुमार, रवि कुमार, अंकित विकास सैनी, अतुल कुमार योगेंद्र नाथ आदि कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply