भैरव सेना संगठन ने की मांस व नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका
हरिद्वार, 2 जनवरी। मांस व नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ भैरव सेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष चरणजीत पाहवा के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर पद्रर्शन कर पुतल फूंका। इस दौरान चरणजीत पाहवा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में मांस की सैकड़ों दुकानें अवैध रूप से चल रही हैं। बार बार शिकायत करने के बावजूद सरकार व प्रशासन मांस के अवैध कारोबार पर रोक लगाने में नाकाम रहे हैं।

पाहवा ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे मांस व नशे के कारोबार से धर्मनगरी की मान्यता तार तार हो रही हैं। हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। युवा पीढ़ी नशे की लत का शिकार हो रहा है। अवैध रूप से मांस की दुकानें संचालित होने से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भैरव सेना संगठन विश्व प्रसिद्ध धर्मनगरी में अवैध रूप से चल रहे मांस व नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहा है।

लेकिन अवैध रूप से संचालित मांस व नशे के कारोबार को राजनीतिक संरक्षण मिलने की वजह से प्रशासन इस पर रोक नहीं लगा पा रहा है। कोर्ट के आदेशों का पालन भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द मांस व नशे के अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगायी गयी तो भैरव सेना संगठन हरिद्वार व रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशी खड़े करेगा।

प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालो में चरणजीत पाहवा, श्याम सुंदर शर्मा, बिजेंद्र पंवार, धर्मवीर शर्मा, सतेंद्र यादव, प्रिंस ठाकुर, मोहित अरोड़ा, धर्मेन्द्र वाल्मीकि, नवीन भंडारी, सागर बादल, विशाल, राजीव, शिवम, विकास, नितिन, अजय, गुरमीत, बिजेंद्र पंवार, प्रिंस राजपूत, मनोज, अमित, गौरव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *