जगजीतपुर में स्थापित हुई बैंक ऑफ इंडिया देहरादून अंचल की शाखा

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 16 अक्टूबर। जगजीतपुर में स्थापित की गयी बैंक ऑफ़ इंडिया देहरादून अंचल की शाखा का उद्घाटन फील्ड महाप्रबंधक चंडीगढ़ अनिल कुमार वर्मा, आंचलिक प्रबंधक देहरादून चेतनचंद्र एवं उप आंचालिक प्रबंधक देहरादून भानूप्रताप सिंह, शाखा प्रबंधक जगजीतपुर अंशुल गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। फील्ड महाप्रबंधक चंडीगढ़ अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा देना बैंक की प्राथमिकता है।

बैंक की नई शाखा खुलने से ग्रामीणों के साथ शहर के लोगों को भी सुविधा मिल सकेगी। सरकार की योजनाओं का लाभ भी उपभोक्ताओं को मिल सकेगा। आंचलिक प्रबंधक देहरादून चेतनचंद्र ने कहा कि बैंक में आने वाले उपभोक्ताओं से अच्छा व्यवहार ही बैंक की अच्छी कार्य प्रणाली को दर्शाता है। शाखा प्रबंधक अंशुल गुप्ता ने कहा कि उपभोक्ताओं को लोन संबंधी जानकारियां अच्छे से प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार भी लगातार किया जाएगा।

ग्राहकों को आधुनिक सुविधाएं बैंक में मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को बचत की आदत अवश्य डालनी चाहिए। शाखा में अनेक सुविधा ग्राहकों के लिए संचालित हैं। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने जगजीतपुर में नई शाखा खोले जाने पर हर्ष जताया और कहा कि ग्रामीणों को इधर-उधर नहीं दौड़ना पड़ेगा। नजदीक ही बेहतर बैंकिंग सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा।

Leave a Reply