रामलीला समिति लक्कड़हारान ने किया सीता की खोज और बाली वध लीला का मंचन

Haridwar News
Spread the love


मर्यादा, कर्तव्य और धर्म की प्रेरणा देता है भगवान श्रीराम का जीवन-पराग चाकलान
हरिद्वार, 16 अक्टूबर। श्री रामलीला समिति लक्कड़हारान ज्वालापुर के रंगमंच पर सीता की खोज, जटायु उद्धार, राम शबरी संवाद, राम सुग्रीव मित्रता और बाली वध लीला का मंचन किया गया। रामलीला समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और लक्ष्मण की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। राज्य मंत्री एवं श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि सभी को भगवान श्रीराम के चरित्र का अनुसरण करते हुए आदर्श समाज बनाने मे ंसहयोग करना चाहिए।

समाजसेवी पराग चाकलान, उनकी पत्नी अनु चाकलान और पुत्र विश्वा चाकलान भी आरती में सम्मिलित हुए। समाजसेवी पराग चकलान ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, कर्तव्य और धर्म की प्रेरणा देता है। वर्षों से रामलीला का आयोजन हरिद्वार की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। भगवान श्री राम के आदर्श को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने युवा पीढ़ी से भी आह्वान किया कि रामलीलाओं के मंच का हिस्सा अवश्य बने। उन्होंने समिति के पदाधिकारिया का भी आभार जताया।

घाट व्यवस्था सचिव वीरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष मनोज झा, भागवताचार्य करूणेश मिश्रा, पराग चाकलान, अखिलेश शास्त्री, अश्वनी ख्यालीके, प्रेम त्रिपाठी, शेवतांक त्रिपाठी, बृजमोहन भक्त, शिवांश झा, सक्षम कौशिक और सिराज बंधु पंचायत के कलाकारों ने जटायु के बलिदान, शबरी की भक्ति और बाली वध के प्रसंग को भावपूर्ण अभिनय से जीवंत कर दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक राम सरदार, नरेंद्र अधिकारी, अनिल सिखौला, मंत्री प्रदीप पत्थरवाले, अध्यक्ष नितिन अधिकारी, निर्देशक दुष्यंत कुएंपेवाले, संयोजक मधुसूदन हेम्मनके, कोषाध्यक्ष शोभित खेड़ेवाले, प्रबंधक उदित वशिष्ठ, स्वागतमंत्री सत्यम अधिकारी, प्रवीण खेड़ेवाले, आशुतोष चक्रपाणि, आलोक चौहान, शिवम अधिकारी, नितीश सिखौला, शशांक सिखौला, गौरव चक्रपाणि, तन्मय सरदार, विनीत सिखौला, नवनीत चक्रपाणि, अरुण भक्त, केतन पत्थरवाले, आकाश सिखौला, हर्षित अधिकारी, राघव ठेकेदार, देवांश अधिकारी, अभिषेक चाकलान, अभिषेक भक्त, अक्षित सिखौला, माधव गौतम, आशीष शर्मा, गोविन्द मल्ल, कृष्णा सिखौला, येशू चाकलान, दीपक सैनी, अनुज सिखौला, विश्वम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply