व्यापारी नेता सुनील सेठी ने की सीवर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 25 अक्टूबर। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बाइक से घर लौट रहे युवा कांग्रेस नेता तुषार कपिल की भूपतवाला में सड़क पर सीवर लाइन मेनहाल के ढक्कन से टकराकर गंभीर रूप से घायल होने पर रोष व्यक्त करते सीवर कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुनील सेठी ने सप्तऋषि चौकी इंचार्ज एसआई खेमेंद्र गंगवार को शिकायत देकर सीवर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग भी की।

सुंनील सेठी ने कहा कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही दुघर्टना में घायल हुए तुषार कपिल व इस प्रकार की घटनाओं के पीड़ित सभी लोगों को मुआवजा दिया जाए। इस दौरान धर्मशाला समिति के अध्यक्ष महंत भीमसैन, कुमाऊँ संस्कृति सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप भट्ट, श्री गायत्री व्यापार मंडल के अध्यक्ष भागीरथ प्रजापति एवं समाजसेवी रितेश वशिष्ठ, ऑटो यूनियन अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, महंत संजय, लालजी यादव, सावन कुमार, प्रभात कौशिक, विकास मलिक, राकेश सिंह, राकेश कुमार, जनार्दन पांडे, नंदकिशोर पंडित, नितिन शर्मा, रवि नेगी, संदीप भट्ट, जुगल किशोर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply