विडियो:-ज्वालापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार गिरी, दो कारें क्षतिग्रस्त

Haridwar News
Spread the love

हरिद्वार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार गिरने से सड़क पर खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। दीवार गिरने का कारण रात्रि में आया तेज तूफान बताया जा रहा है।

कार स्वामी पारस श्रोत्रिय और पार्थ श्रोत्रिय ने बताया कि दीवार गिरने से कारों की छत और शीशे टूट गए हैं। दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल की दीवार काफी पुरानी और जर्जर थी। गनीमत रही कि दीवार रात के समय गिरी, वरना दिन में बड़ा हादसा हो सकता था। ज्वालापुर की यह मुख्य सड़क है, जहां दिनभर भीड़भाड़ रहती है।

लोगों ने बताया कि अस्पताल परिसर में लगी पानी की टंकी भी काफी पुरानी है, जिसकी प्रशासन को जांच करानी चाहिए। दीवार गिरने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Leave a Reply